इस नोटिस और हमारी निजता नीति में बताया गया है कि labs.google/fx के साथ इंटरैक्ट करने पर, Google आपके डेटा का इस्तेमाल कैसे करता है. कृपया इन्हें ध्यान से पढ़ें.
Google, labs.google/fx के साथ किए गए आपके इंटरैक्शन का डेटा, टूल आउटपुट, मिलते-जुलते प्रॉडक्ट इस्तेमाल करने के बारे में जानकारी, और आपके सुझाव, शिकायत या राय इकट्ठा करता है. Google इस डेटा का इस्तेमाल अपने प्रॉडक्ट और सेवाओं के साथ-साथ मशीन लर्निंग टेक्नोलॉजी को लोगों तक पहुंचाने, बेहतर बनाने, और डेवलप करने में करता है. इसमें Google Cloud जैसे एंटरप्राइज़ प्रॉडक्ट भी शामिल हैं. Google इस डेटा का इस्तेमाल अपनी निजता नीति के मुताबिक करता है.
Google, labs.google/fx पर की गई आपकी गतिविधियों के इतिहास को डिफ़ॉल्ट रूप से 18 महीने तक सेव करता है.
समीक्षा करने वाले लोग, labs.google/fx के साथ हुए आपके इंटरैक्शन और टूल आउटपुट के डेटा को पढ़ते हैं, उनकी व्याख्या करते हैं, और उन्हें प्रोसेस करते हैं. इससे हमें अपने प्रॉडक्ट में सुधार करने और उनकी क्वालिटी बेहतर बनाने में मदद मिलती है. जैसे, labs.google/fx में इस्तेमाल किए जाने वाले जनरेटिव मशीन लर्निंग मॉडल को बेहतर बनाना. इस प्रोसेस के तहत, आपकी निजता को बनाए रखने के लिए हम कुछ ज़रूरी कदम उठाते हैं. इनमें समीक्षा करने वाले लोगों के पढ़ने या व्याख्या करने से पहले ही, आपकी बातचीत, इंटरैक्शन, और टूल आउटपुट के डेटा को आपके Google खाते से अलग करना शामिल है. कृपया अपनी बातचीत या इंटरैक्शन में गोपनीय जानकारी शामिल न करें. इसके अलावा, बातचीत में ऐसा कोई भी डेटा शामिल न करें जिसे आपको समीक्षा करने वाले व्यक्ति को नहीं दिखाना है या जिसका इस्तेमाल करने की अनुमति Google को नहीं देनी है. ध्यान दें कि Google आपके इस डेटा का इस्तेमाल, अपने प्रॉडक्ट, सेवाओं, और मशीन लर्निंग टेक्नोलॉजी को बेहतर बनाने के लिए करता है.
अगर आपको अपने इंटरैक्शन और टूल आउटपुट का डेटा सेव किए बिना ही labs.google/fx का इस्तेमाल करना है, तो गतिविधि का इतिहास सेव करने की सुविधा बंद करने के लिए https://labs.google/fx/library पर जाएं और मेन्यू में “गतिविधियों का इतिहास सेव करें” टॉगल को बंद करें. अपने इंटरैक्शन और टूल आउटपुट का डेटा देखने या उन्हें मिटाने के लिए, https://labs.google/fx/library पर जाएं. अगर लाइब्रेरी का सारा डेटा मिटाना है, तो मेन्यू में "लाइब्रेरी का डेटा मिटाएं" बटन दबाएं.
labs.google/fx पर की गई गतिविधि का इतिहास मिटाने पर, इसके साथ हुई आपकी ऐसी किसी बातचीत का डेटा (और इससे जुड़ा डेटा, जैसे कि आपकी भाषा या सुझाव/राय/शिकायत) नहीं मिटाया जाता जिसकी लोगों ने समीक्षा या व्याख्या की है. इसे न मिटाने की वजह यह है कि ऐसी बातचीत का डेटा अलग रखा जाता है और यह आपके Google खाते से जुड़ा नहीं होता. यह डेटा, 18 महीने तक सेव करके रखा जाता है.
labs.google/fx पर की गई गतिविधियों का इतिहास सेव करने की सेटिंग बंद होने पर भी, आपके इंटरैक्शन और टूल आउटपुट का डेटा आपके खाते में 72 घंटे तक सेव रहता है. इसकी मदद से, Google आपको सेवा दे पाता है. साथ ही, आपकी राय, शिकायत या सुझाव को प्रोसेस कर पाता है. यह गतिविधि, labs.google/fx की आपकी लाइब्रेरी में नहीं दिखेगी. ज़्यादा जानें.
labs.google/fx पर की गई गतिविधि के इतिहास को मिटाने या इसे सेव करने की सुविधा को बंद करने के बावजूद, ऐसा हो सकता है कि अन्य सेटिंग आपके डेटा को सेव करती रहें. ऐसा Google की अन्य सेवाओं का इस्तेमाल करने की वजह से होता है.
आपके पास, कॉन्टेंट को हटाने का अनुरोध करने का विकल्प है. ऐसा हमारी नीतियों या लागू होने वाले कानूनों के तहत किया जा सकता है. ai-test-kitchen-data-export@google.com पर ईमेल करके भी, अपनी जानकारी को एक्सपोर्ट किया जा सकता है
ज़्यादा जानने के लिए, labs.google/fx के अक्सर पूछे जाने वाले सवाल देखें.
अगर आपने Workspace खाते में साइन इन किया है, तो Google आपके डेटा का इस्तेमाल, Google के जनरेटिव एआई मॉडल को ट्रेनिंग देने के लिए नहीं करता है. अगर आपने सुझाव/राय दी है या शिकायत की है, तो Google इसका इस्तेमाल अपनी सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए कर सकता है.